हैरान करने वाली खबर : इस शहर में मां-बाप की सड़ती लाशों के बीच जिंदा मिला 4 दिन का मासूम

Date:

उत्तराखंड। उत्तराखंड से देहारदून से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां पर एक घर से पति-पत्नी की लाश मिली हैं. लाशें तीन दिन पुरानी होने के कारण सड़ चुकी की थीं. हैरानी की बात यह है कि मृतक दंपत्ति का 4-5 दिन का बच्चा लाशों के बीच जिंदा मिला. मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से बदबू आने लगी थी. क्लेमेंट टाउन मय थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और बच्चे को अस्पताल में एडमिट कराया है. कहा जा रहा है कि युवक ने उधार लिया हुआ था, जिसे नहीं चुका पाने के कारण उनसे पत्नी सहित सुसाइड कर लिया.

बता दे कि टर्नर रोड सी-13 स्थित किराये के कमरे में रहने वाले दंपती के शव बंद कमरे में सड़ी गली अवस्था में मिले हैं। शवों के बीच में उनका पांच दिन का बच्चा सुरक्षित मिला, जिसे इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फॉरेंसिक टीम को मृतकों के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले।

प्राथमिक जांच में पुलिस दंपती के आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। हालांकि, पूरा कमरा खून से सना हुआ था, यह खून उनके नाक से बह रहा था। दरवाजा खोलने पर हर तरफ दुर्गंध आ रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि टर्नर रोड स्थित एक घर से काफी दुर्गंध आ रही है।

डिलीवरी के बाद घर लौटी थी पत्नी

पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि टर्नर रोड सी-13 में मकान मालिक सोहेल निवासी जोशियाडा के मकान में काशिफ निवासी चहलोली थाना नागल जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश अपनी पत्नी अनम के साथ पिछले चार महीने से रह रहा था। बीते शुक्रवार को ही उसकी पत्नी डिलीवरी के बाद अस्पताल से बच्चे के साथ कमरे में लौटी थी।

कमरा में मिले पति-पत्नी का शव

थानाध्यक्ष के अनुसार काशिफ के किराये के कमरे के एक दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था तथा दूसरे दरवाजे पर अंदर से कुंडी बंद थी। मौके पर जाली काटकर कुंडी खोली तो दरवाजा खुला। पुलिस को दंपती के शव कमरे के फर्श पर पड़े मिले, जिनसे काफी बदबू आ रही थी। दोनों शव लगभग दो-तीन दिन पुराने लग रहे थे, क्योंकि दोनों शव काफी फूल चुके थे और कमरे में काफी खून जमा था। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जहां टीम ने दोनों शवों को चेक किया। उनके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए। खून उनके नाक और मुंह से निकल रखा था।

शवों के बीच मिला नवजात

दोनों मृतकों के बीच में एक छोटा बच्चा सुरक्षित मिला जो चार-पांच दिन का बताया जा रहा है। बच्चे को एंबुलेंस से दून चिकित्सालय भिजवाया, जो कि सकुशल बताया जा रहा है। इन नवजात को फिलहाल पुलिस अस्पताल में रखे हुए हैं।

काशिफ ने लिया था पांच लाख उधार

काशिफ की पहली पत्नी नुसरत ने बताया कि उनकी आखिरी बार 10 जून की रात को बात हुई थी। काशिफ ने बताया था कि वह 11 जून को गांव आ रहा है। काशिफ ने किसी से पांच लाख रुपये उधार लिए थे, जो कि उसने वापस करने थे। उधार देने वाले व्यक्ति ने 10 जून तक का समय दिया था। इससे पूर्व भी पति ने उधार ली रकम लौटाने को दो बार समय मांगा था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related