SAKRI SPORTS TRANING : Future star players will emerge from Sakri!
रायपुर। रायपुर के सकरी में अब खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान मिलने वाली है। कृषि गौ राक्षणी सभा ट्रस्ट की ओर से खेल और स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए दी गई 18 एकड़ जमीन पर युवा खिलाड़ी कमलेश डहरिया ने खेल प्रशिक्षण की शुरुआत की है।
CHHATTISGARH : आसमान से आएगा NEET का पेपर, रायपुर में हाई अलर्ट
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय तिवारी ने कहा कि अच्छे नागरिक बनने की शुरुआत खेल मैदान से होती है। उन्होंने कहा कि IPL ने गांव-गांव के खिलाड़ियों को पहचान और समृद्धि दी है, अब छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए भी बड़े मंच तक पहुंचने का रास्ता खुल रहा है।

JAUNDICE IN CG : जिले में पीलिया का कहर, पूर्व उप सरपंच समेत चार ने तोड़ा दम!
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामावतार तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ी पूरी मेहनत और लगन से अभ्यास करें तो छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना अब मुश्किल नहीं रहा। वहीं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू बंजारे ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास खेलों के माध्यम से ही संभव है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। खेल प्रशिक्षण केंद्र शुरू होने से स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

