JAUNDICE IN CG : जिले में पीलिया का कहर, पूर्व उप सरपंच समेत चार ने तोड़ा दम! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Jaundice in CG: Jaundice wreaks havoc in the district; four people, including a former deputy sarpanch, have lost their lives.

JAUNDICE IN CG : सरगुजा जिले के मैनपाट इलाके में पीलिया की वजह से एक पूर्व उपसरपंच सहित चार लोगों के मौत की खबर से हड़कंप मच गया है।

अंबिकापुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में  अन्य मरीजों का इलाज चल रहा है दूसरी तरफ इसकी जानकारी मिलने के साथ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

मैनपाट में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा भी एक टीम भेजी गई है जो प्रभावित लोगों के द्वारा उपयोग में लिए जा रहे पेयजल का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए लैब भेजेगी ताकि पता चल सके कि आखिर पीलिया फैलने का वजह क्या है?

जानकारी के अनुसार मैनपाट के नर्मदापुर, कुनिया, सहित आसपास के गावों में पीलिया के मरीज मिल रहें हैं।

कुनिया के पूर्व उप सरपंच जीतेन्द्र यादव, नर्मदापुर की रहने वाली भाग्यवती यादव , बईगहवा गांव के एक युवती और बरिमा निवासी क्लास नौवी के छात्र विकास यादव की भी मौत पीलिया से हो गई है।

दूसरी तरफ अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल और रायपुर के अस्पताल में भी मरीज भर्ती हैं। पीलिया फैलने से गावों में दहशत है।

CMHO डॉ. पी एस मार्को ने बताया कि जानकारी मिलने पर प्रभावित गांव में स्वास्थ विभाग की टीम भेजी गई है।

देर शाम तक रिपोर्ट आ जाएगी कि पीलिया से ही मौत हुई है या कोई और वजह है। वहीं लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related