SAI SARKAR : 2 years of Sai government completed, Nadda’s powerful show in Janjgir…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के दो साल पूरे होने पर 22 दिसंबर को जांजगीर में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।
भाजपा नेताओं के मुताबिक, जेपी नड्डा 22 दिसंबर को दोपहर 12:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए सीधे जांजगीर रवाना होंगे। जांजगीर में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
जेपी नड्डा इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर अहम संदेश देंगे। साय सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने पर भी जोर रहेगा। कार्यक्रम को लेकर जांजगीर-चांपा जिले में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
कार्यक्रम के समापन के बाद जेपी नड्डा शाम करीब 4:30 बजे जांजगीर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। भाजपा के लिए यह आयोजन सरकार की दो साल की उपलब्धियों का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

