FAKE INDIAN DOCUMENTS : Bangladeshi caught again in Raipur
रायपुर. रायपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की जांच के बीच पुलिस ने टिकरापारा के संजय नगर से एक और बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। आरोपी की पहचान जमाल करीम के रूप में हुई है, जो लंबे समय से रायपुर में रहकर कबाड़ का काम कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक, जमाल करीम और शेख रेहान नाम के दो लोगों ने कथित तौर पर फर्जी भारतीय पहचान दस्तावेजों के जरिए अपनी पहचान छिपाई थी। आधार कार्ड और पासपोर्ट समेत दस्तावेज तैयार कराने की बात भी जांच में सामने आई है।
CG HIGH COURT : मुस्लिम कानून में गिफ्ट डीड को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पुलिस के अनुसार, दोनों 20 साल से ज्यादा समय से रायपुर में रह रहे थे और अब तक उनके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। जमाल को जेस्सोर क्षेत्र का और शेख रेहान को रंगपुर डिवीजन का निवासी बताया गया है।
रायपुर पुलिस ने विदेशी नागरिकों की पहचान और दस्तावेजों की जांच के लिए तीनों जोन के एडीसीपी को जिम्मेदारी दी है। वहीं, बीजापुर पुलिस भी एक बांग्लादेशी नागरिक से जुड़े मामले की जांच के लिए रायपुर पहुंची है।
अब पुलिस दस्तावेजों की सत्यता, भारत में उनके रहने और आवाजाही से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। जमाल करीम को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बांग्लादेश डिपोर्ट करने की तैयारी है।
