छत्तीसगढ़ में खराब सड़क पर सत्ता पक्ष- विपक्ष की बयानबाजी जारी, कांग्रेस का रमन सिंह पर पलटवार

Date:

रायपुर : छत्तीसगढ़ में खराब सड़कों का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है इस मामले को लेकर लगातार विपक्ष सरकार पर हमला बोल रही है, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का कहना है कि ”खराब सड़कों पर सिर्फ कलेक्टर पर कार्रवाई करने से क्या होगा, इसके लिए निविदा निकालने, बजट जारी करने की जरूरत है. इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल में बनाए सड़को के आंकड़े जारी किए और कांग्रेस से भूपेश सरकार के कार्यकाल में बनाए गए सड़कों के आंकड़े की मांग की है. वहीं सत्तापक्ष ने विपक्ष के आंकड़ों को ही गलत ठहरा दिया है.”

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि ” डॉ रमन सिंह दावा कर रहे कि भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ में 60 हजार किमी सड़के बनाई गई थी,जबकि छत्तीसगढ़ में कुल 32833 किमी सड़क है जिनमें नेशनल हाइवे भी है.इससे साफ हो रहा कि रमन सिंह झूठ बोल रहे हैं.2003 के पहले भी सड़क थी और 2018 के बाद भी सड़क बनी.रमन सिंह खराब सड़कों के मामले में अपने भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे.”

बता दें कि भाजपा सांसद सरोज पांडे ने हाल ही में ”एक खराब सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था, उसके बाद से ही लगातार विपक्ष प्रदेशभर की खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोल रहा है, विपक्ष का कहना है कि उनके कार्यकाल में प्रदेश भर में सड़कें बनाई गई थी , जो कांग्रेसी सरकार के 4 साल के कार्यकाल में कंडम हो गई है. ना तो इस सरकार के द्वारा सड़कों का मरम्मत किया गया और ना ही कोई नई सड़क बनवाई गई .यही वजह है कि आज प्रदेश की सड़कों की स्थिति बद से बदतर हो गई है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related