CG BREAKING : ड्राइवर महासंघ ने “चक्का जाम आंदोलन” स्थगित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Driver Federation postpones “Chakka Jam Movement”

रायपुर। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने शनिवार से चल रहे “स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम आंदोलन” को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। महासंघ के अनुसार यह फैसला कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में हुई सार्थक बातचीत के बाद लिया गया।

महासंघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि कलेक्टर के साथ हुई बैठक में उनकी 11 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें पूर्ण शराबबंदी, ड्राइवर आयोग और वेलफेयर बोर्ड का गठन, कमर्शियल लाइसेंस बीमा, दुर्घटना में वित्तीय सहायता, हेल्थ कार्ड, पेंशन, बच्चों के लिए आरक्षण, ड्राइवर स्मारक निर्माण जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

बैठक में तय किया गया कि 6 या 7 नवंबर को शासन के उच्च अधिकारियों से प्रतिनिधि मंडल फिर से मिलेगी। तब तक आंदोलन को स्थगित रखा गया है। महासंघ ने अपनी सभी मांगें लिखित रूप में कलेक्टर को सौंप दी हैं।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related