PAPPU YADAV STATEMENT : 90% of women cannot enter politics without going to the leader’s room – Pappu Yadav
नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में एक बयान ने बड़ा तूफान खड़ा कर दिया है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिससे हर तरफ नाराजगी फैल गई।
पप्पू यादव ने कहा कि राजनीति में 90% महिलाएं बिना “नेताओं के कमरे में गए” आगे नहीं बढ़ सकतीं। इतना ही नहीं, उन्होंने समाज में महिलाओं के शोषण को लेकर भी विवादित तरीके से बात रखी, जिसे लेकर अब बवाल मच गया है।
जैसे ही यह बयान सामने आया, बिहार राज्य महिला आयोग ने तुरंत संज्ञान लिया और पप्पू यादव को नोटिस जारी कर दिया। उनसे 3 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
महिला आयोग का साफ कहना है कि इस तरह की टिप्पणी महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है और अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग पर भी विचार हो सकता है।
यह पूरा विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब देश में महिला आरक्षण को लेकर पहले से ही बहस चल रही है। अब पप्पू यादव का बयान इस मुद्दे को और ज्यादा गरमा गया है।

