TRUMP CEASEFIRE IRAN : Trump’s big bet on Iran’s ceasefire, but the game is still on
नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान टकराव के बीच बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। ट्रम्प ने अचानक सीजफायर बढ़ाने का ऐलान कर दिया, लेकिन ये फैसला खुद से नहीं पाकिस्तान की अपील के बाद लिया गया। ट्रम्प ने साफ कहा कि ईरान के अंदर इस वक्त एकजुटता नहीं है, इसलिए उसे थोड़ा वक्त देना जरूरी है।
लेकिन यहां गेम खत्म नहीं होता। एक तरफ हमले रोके गए हैं, तो दूसरी तरफ ईरान पर आर्थिक और रणनीतिक दबाव जारी रखा गया है नाकेबंदी अभी भी लागू है। मतलब साफ है, बातचीत की टेबल पर लाने के लिए दबाव और राहत दोनों का खेल चल रहा है।
ट्रम्प ने चेतावनी भी दे दी अगर ईरान ने ठोस प्रस्ताव नहीं दिया, तो हमला फिर शुरू हो सकता है। उधर, ईरान की तरफ से चुप्पी और अंदरूनी मतभेदों की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे बातचीत अटकती दिख रही है।
इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि मिडिल ईस्ट में हालात अभी भी बेहद तनावपूर्ण हैं और सीजफायर सिर्फ एक अस्थायी राहत है, स्थायी समाधान अभी दूर है।

