US IRAN WAR : 8 ईरानी महिलाएं कौन ? जिन पर ट्रम्प की नई शर्त …

Date:

US IRAN WAR : Who are the 8 Iranian women on whom Trump’s new condition…

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनातनी के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक एक नया दांव खेल दिया है। इस बार मुद्दा तेल या युद्ध नहीं, बल्कि 8 ईरानी महिलाएं हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सीधे ईरान के नेताओं से कहा कि अगर बातचीत को सफल बनाना है, तो इन महिलाओं को पहले रिहा करना होगा। उन्होंने साफ तौर पर इसे “अच्छी शुरुआत” बताया।

दरअसल, इन 8 महिलाओं को ईरान में अलग-अलग मामलों में सजा सुनाई गई है और उन पर फांसी का खतरा मंडरा रहा है। जैसे ही ये तस्वीरें ट्रंप तक पहुंचीं, उन्होंने इसे कूटनीतिक मुद्दा बना दिया।

अब इस बयान ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप ने इन महिलाओं को एक तरह से दबाव बनाने का जरिया बना लिया है। अगर ईरान रिहाई करता है, तो उसकी छवि सुधरेगी, लेकिन इनकार करता है तो बातचीत शुरू होने से पहले ही बिगड़ सकती है।

यानी अब ये मामला सिर्फ 8 महिलाओं का नहीं, बल्कि अमेरिका-ईरान रिश्तों की दिशा तय करने वाला बन गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related