CG News: 16 साल के लड़के की हैवानियत की शिकार हुई 9 साल की बच्ची! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: 16-Year-Old Boy’s Heinous Act—Brutal Assault on a 9-Year-Old Girl!

CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर के तपकरा थाना क्षेत्र मे बर्थडे पार्टी में गई 9 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है।

बर्थडे पार्टी के दौरान जब पीड़िता टॉयलेट के लिए घर से निकली, तभी लड़का उसे खेत ले गया और वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है।

दरअसल, 15 अप्रैल को पास के गांव में रहने वाले रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में शामिल होने 9 साल की लड़की अपने माता-पिता के साथ पास के रात में पहुंची।

इसी पार्टी में 16 साल का लड़का भी मौजूद था जिसने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।

मामला गांव और रिश्तेदारी से जुड़ा होने के कारण माता-पिता ने पहले गांव के लोगों से सलाह-मशविरा किया गया।

परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5डी के तहत केस दर्ज किया।

जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related