Women’s Reservation Bill: CM Sai Takes a Jibe—The True Face of Congress and the INDI Alliance Exposed
Women’s Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि कांग्रेस और INDI गठबंधन का असली चेहरा एक बार फिर देश के सामने उजागर हो गया है।
CM साय ने कहा, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध केवल एक कानून का विरोध नहीं, यह देश की मातृशक्ति के अधिकार, सम्मान और नेतृत्व क्षमता को नकारने का प्रयास है।
कांग्रेस और INDI गठबंधन का यह रुख देश की माताएं-बहनें सब देख रही हैं और समझ रही हैं, समय आने पर इसका जवाब भी देंगी।

