Rice Mill Accident: राइस मिल में हादसा, मजदूर की मौत

Date:

Rice Mill Accident: Accident at Rice Mill, Worker Dies

Rice Mill Accident : बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में स्थित खपरी के शिवायम राइस मिल में अचानक एलिवेटर का टीन फट जाने और धान के ढेर में दब जाने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राकेश केवट धान के ढेर में दब गया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक वहीं फंसे रहे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक अन्य मजदूर बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद राकेश को को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में ही पता चल पायेगा की ये हादसा है या लापरवाही??

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related