YUSUF PATHAN FAMILY : यूसुफ पठान के ससुर-साले गिरफ्तार

Date:

YUSUF PATHAN FAMILY : Yusuf Pathan’s father-in-law and brother-in-law arrested

नई दिल्ली। चुनावी माहौल के बीच यूसुफ पठान का नाम अचानक एक विवाद में आ गया है। मुंबई के भायखला इलाके में उनके ससुर और साले समेत रिश्तेदारों पर गंभीर मारपीट का आरोप लगा है।

पूरा मामला एक छोटी सी बात से शुरू हुआ। एक कार के गड्ढे से गुजरने पर पानी उछलकर शोएब पठान पर गिर गया। ड्राइवर ने माफी मांगने के लिए गाड़ी रोकी, लेकिन बात यहीं नहीं रुकी और झगड़ा बढ़ गया।

आरोप है कि पहले गाली-गलौज हुई, फिर बांस की लाठियों से हमला किया गया और कार का शीशा भी तोड़ दिया गया। इसके बाद रास्ते में फिर से भिड़ंत हुई और पूरे परिवार ने मिलकर हमला कर दिया।

इस हमले में एक व्यक्ति का हाथ टूट गया, जबकि अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने ससुर और साले समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है।

अब यह मामला सिर्फ मारपीट का नहीं, बल्कि चुनावी माहौल में बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी बन सकता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related