RAIPUR CHALLAN SCAM : Clicked on the e-challan and your account was cleared!
रायपुर। अब साइबर ठगों ने नया जाल बिछा दिया है E-चालान के नाम पर। रायपुर में एक युवक को मोबाइल पर फर्जी चालान का मैसेज मिला, जिसमें APK फाइल थी। जैसे ही फाइल डाउनलोड की, पूरा मोबाइल ठगों के कंट्रोल में चला गया।
बस फिर क्या था… कुछ ही मिनटों में बैंक अकाउंट से 7 लाख 42 हजार रुपए साफ। युवक को जब पैसे कटने का मैसेज आया, तब जाकर समझ आया कि बड़ा खेल हो गया है।
पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन ये केस साफ बता रहा है कि ठग अब नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। एक क्लिक आपकी पूरी जमा-पूंजी खत्म कर सकता है।
पुलिस की साफ चेतावनी किसी भी अनजान लिंक, APK या PDF को भूलकर भी डाउनलोड मत करो। E-चालान चेक करना है तो सिर्फ सरकारी वेबसाइट या ऐप पर ही जाओ।

