CG CONGRESS: कांग्रेस का महासम्मेलन, बाबा ने आदिवासियों के अधिकार लौटाने की मांग! 

Date:

CG Congress: Congress Mega-Convention—Demand to Restore Tribal Rights!

CG CONGRESS: कोरबा में हसदेव बांगो बांध के विस्थापित परिवारों के समर्थन में रविवार को बुका में महासम्मेलन आयोजित किया गया।

इस सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने विस्थापित परिवारों को बांगो बांध में मछली आखेट और बिक्री का स्वतंत्र अधिकार वापस देने की मांग उठाई।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो हमने पेशा कानून को प्रमुखता से और हक़ व अधिकार के साथ लागू करने की दिशा में कार्य किया।

कानून को पास हुए लगभग 3 साल होने को हैं किन्तु प्रदेश में सरकार बदलने के बाद नई सरकार ने उस कानून को लागू करने की दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किया।

हमारी सरकार ने गांव के तालाबों पर पहला हक़ गांव के लोगों का रखा है, वहीं मछुवारों के लिए भी यदि किसी सरकार ने पहली पहल प्रदेश में की तो वह कांग्रेस की सरकार थी।

उन्होंने कहा की जल, जंगल, जमीन और फिर इन जंगल, गांव और जमीन में होने वाले चार, सरई, तेंदुपत्ता सहित वे वन उत्पाद जो हमारे आजीविका के साधन हैं, उस पर न सिर्फ हमारा हक़ है बल्कि यदि हमारे जल, जंगल, जमीन दूसरे उपयोग के लिए अधिग्रहित किये जा रहे हैं तो हम जिन वन उत्पादों पर निर्भर रहते हैं जो हमारे आजीविका के साधन हैं।

उनके बदले हमें कई वर्षों तक सरकार के माध्यम से मुआवजा मिलेगा। यह सब कानून को आप समझिये आज आप मत्स्य पालन और बांध से मछली पकड़ने संघर्षरत हैं, यह हमारा आपका जो यहां के निवासी हैं उनका हक है यब कानून में लिखा हुआ है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव देव ने कहा कि हम पहले भी आदिवासी वर्ग, स्थानीय निवासियों के हक़ की लड़ाई लड़ते रहे हैं, उनके वास्तविक हक़ और कानून के माध्यम से जो अधिकार उन्हें मिला है उसे देने प्रतिबद्ध रहे हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा आगे भी हम इस पर कार्य करेंगे। आप सभी को जब भी सहयोग की आवश्यकता हो हमारी जरूरत लगे जहां बोलेंगे चल कर संघर्ष करेंगे, आपकी आवाज उठायेंगे, आपकी हक़ की लड़ाई लड़ेंगे। आप हक़ के साथ हमें बुलाइये।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related