रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जरवाय गौठान का भ्रमण कर कार्य योजनाओं की ली जानकारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। रायपुर के नव नियुक्त कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज हीरापुर जरवाय गौठान में बने पेंट, पुट्टी प्लांट, वर्मी कंपोस्ट, सीएनडी प्लांट, यूथ हब प्रोजेक्ट, नालंदा परिसर, सेंट्रल लाइब्रेरी, “दक्ष” आई.टी.एम.एस. एवं मरीन ड्राइव का निरीक्षण भ्रमण किया।रायपुर नगर निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी भी उनके साथ थे। कलेक्टर डॉ. भुरे जरवाय गौठान में आयमूलक गतिविधियों के उद्देश्य से स्थापित पेंट, पुट्टी प्लांट की विस्तार से जनकारी ली। यहां स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा गोबर से प्राकृतिक पेंट एवं पुट्टी तैयार किया जा रहा है, जिसका उपयोग भवनों के पोताई के लिए भी शुरू हो गया है। गोबर से तैयार इस प्राकृतिक पेंट की कीमत फिलहाल 230 रूपए प्रति लीटर है, जो मार्केट में कम्पनियों के पेंट के मूल्य से लगभग आधी है।

उन्होंने गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे वर्मी कंपोस्ट की भी जानकारी ली। जरवाय सीएनडी प्लांट का भ्रमण कर उन्होंने तकनीकी टीम से प्लांट के प्रोसेसिंग सिस्टम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी हासिल की एवं वृक्षारोपण भी किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा साइंस कॉलेज मैदान में युवाओं के लिए तैयार किए जा रहे यूथ हब प्रोजेक्ट का भी भ्रमण कर उन्होंने संबंधित तकनीकी टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

नालंदा परिसर एवं सेंट्रल लाइब्रेरी का भी भ्रमण कर उन्होंने संबंधितो से जानकारी ली। दक्ष” आई.टी.एम.एस. परिसर का भ्रमण कर इस अति आधुनिक कमान सेंटर के प्रचालन प्रणाली के बारे में उन्होंने विस्तार से जाना। साथ ही नगर निगम के योजना शाखा द्वारा मरीन ड्राइव में संचालित प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related