CHHATTISGARH : Big proposal from Christian community, demand raised to make cow the national animal
रायपुर. रायपुर में छत्तीसगढ़ संयुक्त ईसाई समाज ने ऐसा प्रस्ताव दिया है, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। समाज ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि अगर गाय हिंदू आस्था का केंद्र है तो हर हिंदू परिवार को 50 गायों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी दी जानी चाहिए।
अंबेडकर चौक पर हुए प्रदर्शन में समाज के लोगों ने कहा कि गाय के नाम पर राजनीति तो खूब होती है, लेकिन जमीन पर उसके संरक्षण के लिए मजबूत व्यवस्था नहीं दिखती। बड़ी संख्या में गायें सड़कों पर लावारिस घूम रही हैं, जिससे हादसे भी बढ़ रहे हैं।
CHHATTISGARH : कमाती पत्नी को भी मिलेगा खर्च!
समाज के अध्यक्ष प्रभाकर ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। अगर उसे राष्ट्रीय पशु या राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाता है तो उसके संरक्षण और देखभाल की जवाबदेही भी तय होगी।
इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। भाजपा ने कहा कि गाय को मां मानने के लिए सरकारी घोषणा का इंतजार क्यों किया जाए, जबकि कांग्रेस ने कहा कि अलग-अलग समाजों और धर्मगुरुओं की ओर से लंबे समय से ऐसी मांग उठाई जाती रही है।
SAKRI SPORTS TRANING : सकरी से निकलेंगे भविष्य के स्टार खिलाड़ी!
गौरतलब है कि इससे पहले रायपुर के एक युवक ने गौमाता को राज्य माता घोषित करने की मांग को लेकर अपनी उंगली तक काट ली थी। वहीं बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद भी गौ संरक्षण और विशेष दर्जे की मांग उठा चुके हैं।

