दंतेवाड़ा जिले में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी ढेर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दंतेवाड़ा। जिले में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 5 लाख रुपए के एक इनामी माओवादी को ढेर किया है। मारे गए माओवादी शव को लेकर DRG जवान जिला मुख्यालय पहुंचे। मृत माओवादी की पहचान कोसा माड़वी के रूप में हुई है। यह नक्सलियों की कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य (ACM) के रूप में सक्रिय था। दंतेवाड़ा जिले के अलग-अलग थानों में करीब 20 से ज्यादा नामजद अपराध दर्ज थे। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि एटेपाल और जोयकोड़ता के जंगल में भारी संख्या में हथियार बंद माओवादी मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर DRG के जवानों को मौके पर रवाना किया गया था। जवान जब एटेपाल की पहाड़ी पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद माओवादियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी एक नक्सली कोसा माड़वी को ढेर कर दिया। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का सहारा लेकर भाग निकले।

करीब 45 मिनट तक चली मुठभेड़ के बंद होने के बाद इलाके की सर्चिंग की गई। मौके से एक नक्सली के शव समेत 12 बोर कट्टा, जिंदा कारतूस, कॉर्डेक्स वायर, टिफिन बम, फटाका समेत भारी मात्रा में दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए हैं। दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि एनकाउंटर में ढेर माओवादी मैलावाड़ा IED ब्लास्ट की घटना में शामिल था। इस घटना में 7 जवानों की शहादत हुई थी। इसके अलावा कई बड़े वारदातों में शामिल रहा है।

दंतेवाड़ा के SP ने बताया कि, पिछले कुछ महीनों में जिले में 10 से ज्यादा मुठभेड़ हुई है। इनमें 41 लाख रुपए के 9 माओवादियों को ढेर कर दिया गया है। मारे गए माओवादियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें 7 माओवादी ACM यानी एरिया कमेटी मेंबर और 2 अन्य हैं। ACM पर 5-5 लाख और अन्य 2 माओवादियों पर 3-3 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस इसे इस साल की बड़ी कामयाबी मान रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related