Mumbai 26/11 Attack: 16 साल पहले जब मुंबई शहर गोलियां की आवाज से दहल उठा था, जानिए पूरी कहानी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Mumbai 26/11 Attack: आज ही तारीख को मुंबई में सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था। जिसे 26/11 आतंकी हमले के नाम से जाना जाता है। आज इसे पूरे 16 साल हो गए हैं। साल 2008 में 26 नवंबर की तारीख देश के इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन देश का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था, जिसने सभी की रुह कंपा दी थी। आज ही के दिन सरहद पार से आए चंद आतंकियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मौत का ऐसा तांडव किया था, जिसे कोई भी भारतवासी भूल नहीं सकता।

पूरा देश मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमले की 16वीं बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है और उन शहीदों को नमन कर रहा है। जिन्होंने आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। ऐसे में ये जानने की जरूरत है कि आखिर आज से 16 साल पहले मुंबई में आखिर हुआ क्या था? कैसे आतंकियों ने मायानगरी को लाशों का शहर बना कर रख दिया था।

वो 26 नवंबर 2008 (26/11) की शाम थी। ख्वाबों का शहर मुंबई अपने शबाब पर था। हर शाम की तरह ये शाम भी गुलजार होती जा रही थी कि अचानक शहर का एक इलाका गोलियां की आवाज से दहल उठा। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि ये गोलियां सरहद पार से आए आतंकी चला रहे थे। मुंबई हमले की शुरुआत लियोपोल्ड कैफे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) से हुई थी।

इस 26/11 आतंकी हमले में 26 विदेशी नागरिकों सहित 166 लोगों की मौत हुई थी। जबकि इस हमले में करीब 600 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों के साथ करीब 60 घंटे तक मुठभेड़ की थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आतंकी पागलों की तरह हर तरफ गोलियां बरसा रहे थे। उससे पूरी मुंबई में दहशत का माहौल था।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related