Trending Nowशहर एवं राज्य

MP BOARD RESULT : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, नही OPEN हो रहा वेबसाइट, तो SMS से पाएं परिणाम …

10th and 12th result released, website is not being open, then get result through SMS …

डेस्क। मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर शिक्षा मंत्री इंटर सिंह परमार ने घोषित किया।

डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन, मध्य प्रदेश द्वारा घोषित होने वाले इस रिजल्ट का लाखों छात्रों के साथ अभिभावकों को बेसब्री से इंतजार था। रिजल्ट को दोपहर 1 बजे जारी किया गया। बोर्ड रिजल्ट शिक्षा मंत्री इंटर सिंह परमार ने घोषित किया।

SMS से जानें रिजल्ट –

हालांकि, वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की वजह से ओपन होने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अगर बोर्ड की वेबसाइट नहीं खुल रही है तो अन्य विकल्पों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें से एक विकल्प SMS भी है। छात्र SMS  के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। SMS से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को MPBSE12 स्पेस फिर अपना रोल नंबर टाइप करके 56263 पर SMS करना होगा। मान लीजिए अगर आपका रोल नंबर 987654321 है तो इस तरह से आप SMS कर सकते हैं। (MPBSE12 987654321 फिर 56263 पर SMS करें)।

वहीं, अगर आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जानना चाहते हैं तो पहले mpbse.nic.in या www.mpresults.nic.in ओपन करें। इसके बाद होम पेज पर दिए गए MP Board 10th Result 2022/ MP Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर की जानकारी मांगी जाएगी। इसको भरने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो हो जाएगा। रिजल्ट अच्छी तरह से चेक करने के बाद उसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Share This: