Ankit Baliyan Murder Case: STF gunned down the shooters in an encounter!
ANKIT BALIYAN MURDER CASE: उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में UP STF ने मुठभेड़ के दौरान हत्या में शामिल बताए जा रहे दो कथित शूटरों को मार गिराया. पुलिस के अनुसार, मारे गए आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है.
शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की दोनों शूटर बाइक से सोनीपत की तरफ भाग रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया. पकड़े जाने के डर से उन्होंने फायरिंग कर दी.
जवाबी फायरिंग में बदमाश सुमित और मोहित को गोली लग गई. पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में करीब 20 राउंड गोलियां चली हैं.
जांच एजेंसियों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के लिए चार शूटर पहुंचे थे. अब इनमें से दो कथित आरोपियों की मुठभेड़ में मौत हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
पुलिस की जांच में सिर्फ चार शूटर ही नहीं, बल्कि दो अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है. इन पर वारदात से पहले रेकी करने और अन्य तरीके से मदद पहुंचाने का शक है.
