SWINE FLU IN RAIPUR: स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, मरीजों की संख्या पहुंची 28! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Swine Flu in Raipur: Swine flu raises concern; number of patients reaches 28!

 

 

SWINE FLU IN RAIPUR:  छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 का खतरा लगातार  बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 10 नए संक्रमित मिले हैं जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 105 से बढ़कर 115 हो गई है।

इसके बाद रायपुर में एक्टिव मरीज भी 18 से बढ़कर 28 हो गए हैं।

रायपुर में केंद्रीय जेल में पदस्थ एक अधिकारी भी स्वाइन फ्लू संक्रमित हुए हैं। उनका इलाज रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में चल रहा है।

रायपुर में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज मिले हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 51 से बढ़कर 54 हो गई है। एक्टिव केस भी 6 से बढ़कर 9 हो गए हैं।

बताया गया है कि अधिकारी परिवार के साथ कांकेर गए थे। वहां उन्हें बुखार, सर्दी और सांस लेने में परेशानी हुई। जांच कराने पर एच1एन1 टेस्ट पॉजिटिव आया। स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारी के परिवार के सदस्यों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर ली है। परिवार के अन्य सदस्य स्वस्थ हैं।

अधिकारी सरगुजा में संक्रमित हुए या रायपुर-कांकेर प्रवास के दौरान, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related