CM SAI: बिजली के निजीकरण मामले मे कांग्रेस फैला रही भ्रम! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM Sai: Congress is spreading misinformation regarding the privatization of electricity!

 

 

CM SAI: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को लेकर स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की बिजली के निजीकरण की कोई मंशा नहीं है और इस संबंध में जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिस सुनवाई को बिजली के निजीकरण से जोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है, वह एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। ऐसी रूटीन प्रक्रिया का अर्थ यह कतई नहीं है कि सरकार बिजली का निजीकरण करने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस प्रकार के किसी भी भ्रामक प्रचार पर बिल्कुल ध्यान न दें। राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक, किसान और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और सस्ती बिजली सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के अंतर्गत ही पावर कंपनियों को मजबूत बनाने और आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए निरंतर सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार किसी भी स्थिति में प्रदेश के उपभोक्ताओं और किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related