MOHAN BHAGWAT SPEECH : हिंदू जागे तो दुनिया जागे – RSS प्रमुख मोहन भागवत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MOHAN BHAGWAT SPEECH : If Hindus wake up, the world will wake up – RSS chief Mohan Bhagwat

रायपुर। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कनाडा के टोरंटो में भारत और हिंदुत्व को लेकर बड़ा संदेश दिया है। ‘हिंदू विश्व बंधु’ कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि भारत दुनिया पर ताकत दिखाकर नहीं, बल्कि मानवता की निस्वार्थ सेवा के जरिए ‘विश्वगुरु’ बना है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में जब भी किसी देश ने भारत से मदद मांगी, भारत ने उसे मना नहीं किया। कई बार भारत ने बिना मांगे भी मदद का हाथ बढ़ाया। यही भारत की परंपरा और उसका DNA है।

ANKIT BALIAN MURDER CASE : गायक अंकित के 2 हत्यारोपी ढेर!

मोहन भागवत ने कहा, “अगर हिंदू जागते हैं, तो दुनिया जागती है।” उन्होंने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी पृथ्वी एक परिवार है और भले ही लोग रंग, रूप, भाषा और जीवनशैली में अलग हों, लेकिन मूल रूप से सभी एक हैं।

RSS प्रमुख ने कहा कि हिंदू शब्द को किसी एक भाषा, पूजा पद्धति या जीवनशैली तक सीमित नहीं किया जा सकता। हिंदू परंपरा विविधता को स्वीकार और सम्मान करती है।

उन्होंने कहा कि भारत के पूर्वज दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचे, लेकिन उन्होंने किसी देश पर कब्जा नहीं किया। इसके बजाय भारत ने ज्ञान, खगोल विज्ञान, आयुर्वेद और सभ्यता से जुड़े मूल्यों को दुनिया तक पहुंचाया।

मोहन भागवत ने यह भी कहा कि इतिहास में अत्याचार से परेशान कई समुदायों को भारत ने शरण दी और आज भी लोग भारत में शरण लेने आते हैं। भागवत का संदेश साफ था- भारत की ताकत दुनिया पर राज करने में नहीं, बल्कि दुनिया को साथ लेकर चलने में है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related