CG YOUTH CONGRESS ELECTION: युवा कांग्रेस चुनाव की तारीख घोषित, दावेदारों की बड़ी धड़कने! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Youth Congress Election: Dates announced; anticipation mounts for contenders!

 

 

CG YOUTH CONGRESS ELECTION: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की चुनावी सदस्यता और पूरी चुनाव प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होकर 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगी।

चुनाव पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 10 लाख से अधिक युवा सदस्य मतदान कर सकते हैं।

इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि प्रत्येक पात्र सदस्य को अलग-अलग संगठनात्मक पदों के लिए कुल 6 वोट डालने होंगे। सदस्य प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

 

मतदाता इन पदों के लिए मतदान करेंगे—

 

  • प्रदेश अध्यक्ष
  • प्रदेश महासचिव
  • जिला अध्यक्ष
  • जिला महासचिव
  • विधानसभा अध्यक्ष
  • ब्लॉक अध्यक्ष

इस बार दावेदारों के लिए केवल बड़े नेताओं का समर्थन पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उन्हें जमीनी कार्यकर्ताओं और संगठन के सदस्यों के बीच अपनी मजबूत पकड़ भी साबित करनी होगी।

इस बार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 17 दावेदार मैदान में हैं। इनमें शैलेंद्र बंजारे, सत्येंद्र चेलक, विनयशील, प्रशांत बोकड़े, जसमीत शर्मा, लोकेश वशिष्ठ, सोनू शर्मा, निखिलकांत साहू, हनी बग्गा और सजल चंद्राकर समेत कई नाम चर्चा में हैं।

चुनावी प्रक्रिया की तारीख सामने आने के बाद सभी दावेदारों ने अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क और संगठन के सदस्यों को साधने की कोशिश तेज कर दी है। साथ ही बड़े कांग्रेस नेताओं के समर्थन को लेकर भी राजनीतिक समीकरण बनते नजर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का यह संगठनात्मक चुनाव केवल पदाधिकारियों के चयन तक सीमित नहीं माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, चुनाव संगठन के भीतर विभिन्न नेताओं और गुटों की जमीनी ताकत की भी परीक्षा होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related