CG Youth Congress Election: Honey Bagga elected unopposed as State Vice President!
CG YOUTH CONGRESS ELECTION: छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव में नतीजों से पहले ही हनी परमीत सिंह बग्गा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
अल्पसंख्यक वर्ग के लिए निर्धारित श्रेणी में बग्गा के साथ गुलजेब अहमद ने भी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उम्र सीमा में फिट नहीं बैठने के कारण उनका नामांकन रद्द हो गया। इसके बाद बग्गा के लिए उपाध्यक्ष पद का रास्ता साफ हो गया।
प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा, इसका फैसला चुनाव के बाद होगा, लेकिन हनी बग्गा का यूथ कांग्रेस की प्रदेश टीम में उपाध्यक्ष के तौर पर पहुंचना तय हो चुका है।
हनी परमीत बग्गा को पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के करीबी खेमे से जोड़कर देखा जाता है।
ऐसे में चुनाव प्रक्रिया के बीच उनका निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होना भूपेश बघेल खेमे के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। वहीं, इसे देवेंद्र यादव खेमे के लिए एक झटके के रूप में भी देखा जा रहा है।
निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद हनी परमीत बग्गा ने कहा कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरकर संगठन और युवा साथियों के बीच अपनी भूमिका मजबूत करने का प्रयास किया है।
.उन्होंने इस अवसर के लिए अपने नेता भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं, राष्ट्रीय नेतृत्व और युवा कांग्रेस के सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
