PM MODI MEETS IRAN PRESIDENT: ईरान के राष्ट्रपति से मिले PM मोदी, कई मुद्दों पर हुई बात! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM Modi Meets Iran President: PM Modi met the Iranian President; discussions held on various issues!

 

 

PM MODI MEETS IRAN PRESIDENT: PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात की है.

बता दे की फरवरी में ईरान वॉर शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली आमने-सामने की मुलाकात थी.

इस बारे में PM ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘बिश्केक में राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात हुई. हमने ईरान के साथ भारत की पुरानी दोस्ती को अलग-अलग क्षेत्रों में और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया.

हम आने वाले समय में अपने व्यापार के दायरे को बढ़ाना और उसमें विविधता लाना चाहते हैं. हमने क्षेत्र के मौजूदा हालात पर चर्चा की. भारत स्थायी शांति सुनिश्चित करने की दिशा में की जा रही सभी कोशिशों का समर्थन करना जारी रखेगा.’

भारत में ईरानी दूतावास के आधिकारिक अकाउंट ने पोस्ट में कहा है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियान ने शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन और शंघाई प्लस शिखर सम्मेलन में भाग लेने और संबोधित करने के लिए किर्गिस्तान की अपनी यात्रा के पहले चरण के दौरान भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और बातचीत की.

इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, अर्थव्यवस्था, फार्मा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति तथा शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति समेत प्रमुख क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।

 

पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत आर्मेनिया के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को अधिक गहरा और विस्तृत बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related