INDIA GDP GROWTH : पहली तिमाही में 7.8% रही GDP ग्रोथ, मोदी ने जताई खुशी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

India GDP GROWTH: GDP growth stood at 7.8% in the first quarter; Modi expresses happiness!

 

 

INDIA GDP GROWTH : अमेरिका-ईरान की जंग समेत कई वैश्विक चुनौतियों के बीच सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुताबिक, भारत की जीडीपी इस साल की पहली तिमाही में 7.8% रही है जो रिजर्व बैंक के अनुमान 7.0% से कहीं अधिक है.

 पहली तिमाही के आंकड़े आते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके खुशी जाहिर करते हुए विरोधियों पर तंज भी कसा है.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8% की शानदार GDP ग्रोथ बहुत बड़ी उपलब्धि है.

हम सभी की सामूहिक ताकत ने यह सुनिश्चित किया कि वैश्विक अनिश्चितताओं, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन की दिक्कतों के बावजूद भारत ने इस तरह की वृद्धि हासिल की है.’

साथ ही पीएम मोदी ने कहा, ‘निराशावादियों की हार हुई है और भारत ने एक बार फिर कामयाबी हासिल की है.’

बता दें कि अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच तेल की बढ़ती कीमतों, एलपीजी सिलेंडर की कुछ महीने चली आंशिक दिक्कतों का हवाला देते हुए कांग्रेस ने बार-बार मोदी सरकार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर घेरने की कोशिश की.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related