PARAKALA PRABHAKAR: Nirmala Sitharaman’s husband, Parakala Prabhakar, to protest against the CAA!
PARAKALA PRABHAKAR: भारतीय जनता पार्टी की नेता और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के पति पराकला प्रभाकर SIR प्रक्रिया के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शनों में शामिल और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का भी समर्थन करेंगे।
पराकला प्रभाकर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिये कहा है कि 23 अक्टूबर को होने वाले ‘एंटी-एसआईआर‘ प्रदर्शन में शामिल होंगे ।
पराकला प्रभाकर ने लिखा, “हर गली में जंतर-मंतर! शुक्रवार, 23 अक्टूबर, 2026 लोकतंत्र की बहाली के लिए जन-मार्च, आइए, इस चुनौती का सामना करें।” प्रदर्शन को ‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर’ समूह की तरफ से आयोजित किया जा रहा है।
पराकला प्रभाकर, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, अभिनेता और एक्टिविस्ट प्रकाश राज, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और नेहा बोरा के साथ मंच साझा करेंगे।
उम्मीद है कि इस मार्च में किसान नेता राकेश टिकैत, महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी और JNU छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष भी शामिल होंगे। इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को भी इस मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
पराकला प्रभाकर के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया लोगों को उनके मताधिकार से वंचित करती है, जिससे देश में प्रभावी रूप से दो तरह के वर्ग बन जाते हैं, एक वे जिनके पास वोट देने का अधिकार है और दूसरे वे जिनके पास यह अधिकार नहीं है।


