EVEREST MASALA BAN: FSSAI bans Everest spices?
EVEREST MASALA BAN: FSSAI ने मशहूर मसाला ब्रांड Everest पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एवेरेस्ट हींग की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी है।
यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा, जब तक कंपनी तय फूड सेफ्टी मानकों का पालन नहीं करती।
FSSAI की जांच में एवेरेस्ट के तीन अन्य प्रमुख उत्पादों- एग करी मसाला, चिकन मसाला और गरम मसाला भी नियमों का पालन नहीं करते पाए गए। हालांकि, इन तीनों मसालों की बिक्री पर बैन नहीं लगाया गया है।
कंपनियों से नियमों के उल्लंघन के बारे में सफाई मांगी गई है। उनसे एक्शन प्लान जमा करने को कहा गया है। यह पूछा गया है कि वे तय मानकों का पालन कैसे सुनिश्चित करेंगी।
उन्हें बाजार में मौजूद खराब क्वालिटी के उत्पादों को खुद से वापस मंगाने की सलाह भी दी गई है। जब तक वे नियमों का पालन नहीं करतीं, तब तक यह रोक लागू रहेगी।


