NAGAR NIGAM ACTION: Municipal Corporation cracks down on negligence regarding cleanliness; action taken against 7 shopkeepers!
NAGAR NIGAM ACTION: बिलासपुर में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर अपर आयुक्त खजांची कुम्हार और जोन आयुक्त अंकुर पांडेय ने सोमवार को जोन क्रमांक-04 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और सफाई एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान पर्याप्त सफाई श्रमिक उपलब्ध नहीं कराने पर पंकज कंस्ट्रक्शन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अधिकारियों ने ठेकेदार को निर्धारित संख्या में श्रमिक उपलब्ध कराकर नियमित और गुणवत्तापूर्ण सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।लायन सर्विसेस को खाली प्लाटों की सफाई और नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए, जबकि रामकी कंपनी को सभी डस्टबिन की नियमित सफाई कराने तथा मुख्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से रखे डस्टबिन हटाने को कहा गया।
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए श्रीकांत वर्मा रूट पर रात 10 बजे तक वाहन चलाने के निर्देश दिए गए।वहीं विद्या नगर में सार्वजनिक स्थान पर कचरा फैलाने वाले सात दुकानदारों पर कार्रवाई कर कुल 1,400 रुपये जुर्माना वसूला गया।
निगम ने स्पष्ट किया कि खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य विभाग, जोन कमिश्नरों और ठेका एजेंसियों को सफाई कार्य की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
