DELHI SCHOOL GIRL DEATH: टीचर का टॉर्चर, छात्रा की मौत!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Delhi School girl Death: Teacher’s Torture, Student Dies

 

 

DELHI SCHOOL GIRL DEATH: दिल्ली के मयूर विहार स्थित सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा अवनी की मौत के बाद परिवार ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

परिवार का दावा है कि किताब लेकर स्कूल नहीं जाने पर अवनी को कथित तौर पर धूप में खड़ा किया गया, उसके साथ मारपीट की गई और बाद में बाथरूम में बंद कर दिया गया.

परिवार का कहना है कि इसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने जांच के आदेश दिए हैं.

छात्रा के परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे. परिवार ने स्कूल में बच्ची के साथ कथित तौर पर हुई मारपीट और प्रताड़ना को लेकर शिकायत दी है और पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस के अनुसार, छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद स्कूल की ओर से उसके परिवार को समय पर सूचना दी गई. इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां उसे भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान छात्रा की हालत गंभीर बनी रही और आखिरकार 27 अगस्त को उसकी मौत हो गई.

छात्रा की मौत के बाद परिवार ने उसी दिन उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था. इसके बाद मामले ने नया मोड़ तब लिया, जब आज छात्रा के परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे. परिवार ने स्कूल में बच्ची के साथ कथित तौर पर हुई मारपीट और प्रताड़ना को लेकर शिकायत दी है और पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि छात्रा को मिर्गी की बीमारी थी और स्कूल में उसकी तबीयत बिगड़ने के संबंध में उपलब्ध तथ्यों की जांच की जा रही है. अब पुलिस परिवार की शिकायत, स्कूल प्रशासन का पक्ष और छात्रा की बीमारी से जुड़े मेडिकल रिकॉर्ड समेत सभी पहलुओं की पड़ताल करेगी

फिलहाल छात्रा की मौत के मामले में परिवार के गंभीर आरोप और पुलिस की शुरुआती जानकारी अलग-अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं. ऐसे में जांच और उपलब्ध मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर ही अवनी की मौत के कारणों और स्कूल में उसके साथ हुई घटनाओं की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

        NAGAR NIGAM ACTION: सफाई में लापरवाही पर नगर निगम...