RUSSIA ARMY INDIANS DEAD : 51 Indians killed in Russian army …
नई दिल्ली। रूस की सेना में भर्ती किए गए भारतीयों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 227 भारतीयों की जानकारी मिली है। इनमें 139 की सैन्य सेवा खत्म हो चुकी है, जबकि 51 भारतीयों की मौत की पुष्टि हुई है।
जो भारतीय अभी भी रूसी सेना से जुड़े हैं, उनकी जल्द रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए भारत मॉस्को के लगातार संपर्क में है।
CG BJP PRESIDENT : BJP का नया कप्तान कौन? तोखन साहू ने दिया बड़ा बयान!
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि भारतीय अधिकारी और मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास इस मामले को रूसी अधिकारियों के सामने लगातार उठा रहे हैं।
