RAIPUR EXTORTION CASE: ₹15,000 reward announced for absconding Shoaib Dhebar
RAIPUR EXTORTION CASE: कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा और उनके परिवार को गैंगस्टरों के नाम पर धमकाकर 25 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी मांगने के मामले में फरार शोएब ढेबर को लेकर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने उसे विदेश भागने से रोकने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी कराया है।
ढेबर की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम और घोषित किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने इसकी घोषणा की है। पहले भी सेंट्रल डीसीपी ने 5 हजार रुपए इनाम की घोषणा कर चुके हैं, इस तरह इनाम की राशि 15 हजार रुपये हो गयी हैं ।
तेलीबांधा थाना क्षेत्र में दर्ज मामले के अनुसार 14 सितंबर को कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा के मोबाइल पर विदेशी नंबर से वाट्सएप के जरिए धमकी भरे संदेश आए थे।
आरोप है कि धमकी देने वाले ने गैंग के नाम का इस्तेमाल करते हुए 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं देने पर कुकरेजा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई थी।
मामले की जांच में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कई कड़ियां जोड़ीं।
