ANAND DUBEY RESIGNS: Anand Dubey leaves Shiv Sena (UBT) and joins the Shinde camp!
ANAND DUBEY RESIGNS: शुक्रवार को ठाणे में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) से इस्तीफा देने वाले आनंद दुबे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए ।
आनंद दुबे ने भारी मन और दृढ़ स्वर में पार्टी छोड़ने की घोषणा की और कहा की “मैं अपनी पार्टी, शिवसेना (यूबीटी) से इस्तीफा दे रहा हूँ। मैं अपनी प्राथमिक सदस्यता और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद, दोनों से पूरी तरह से अलग हो रहा हूँ।
दुबे ने बताया कि यह कोई अचानक लिया गया निर्णय नहीं था, बल्कि लंबे समय से चल रहे आंतरिक संघर्ष का नतीजा था। कई सालों तक, उन्होंने बदलते राजनीतिक समीकरणों का बोझ चुपचाप ढोया था।
पिछले चार-पांच सालों से, मैंने महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों तक, हर विषय पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा है। तो फिर, क्या बदल गया? कुछ भी रातों-रात नहीं होता। कई महीनों से, मैं चुपचाप तकलीफ सह रहा था और बहुत ज्यादा परेशान थाहा।


