CG GARBA CONTROVERSY: आस्था के नाम पर कारोबार, बजरंग दल ने दी विरोध की चेतावनी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Garba Controversy: Commercialization in the name of faith; Bajrang Dal warns of protest!

 

 

 

CG GARBA CONTROVERSY: बिलासपुर में नवरात्रि का पर्व माता रानी की आराधना, श्रद्धा और शक्ति की उपासना का प्रतीक है, लेकिन इसी आस्था के बीच कुछ आयोजनों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

पंखिड़ा डांडिया आयोजन में भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलु’ पर डांस और महंगे पास बेचने को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। आयोजन में सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भी शामिल हुए थे। सवाल यह है कि मां दुर्गा की आराधना के नाम पर होने वाले आयोजनों में भक्ति और सांस्कृतिक मर्यादा का कितना ध्यान रखा जा रहा है।

विवाद सिर्फ गरबा तक सीमित नहीं है। शहर में माता रानी की स्थापना के साथ तैयार की जा रही झांकियों में भी कथित तौर पर प्रवेश के नाम पर 10 से 20 रुपये प्रति व्यक्ति वसूले जा रहे हैं। जूना बिलासपुर और तारबाहर की कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में तैयार हो रही झांकियों में से एक को ‘हवेली’ नाम दिया गया है, जहां भूत-प्रेत का रूप धारण कर लोगों और बच्चों को डराने की बात सामने आई है।

सवाल है कि श्रद्धा से माता के दर्शन करने पहुंचने वाले परिवारों के लिए धार्मिक आयोजन मनोरंजन और डर का व्यावसायिक साधन तो नहीं बनते जा रहे।मां दुर्गा की भक्ति केवल पंडाल सजाने, झांकियां बनाने और गरबा आयोजित करने तक सीमित नहीं है।

यह संस्कार, शक्ति, शांति और सद्भाव का संदेश देती है। ऐसे में यदि धार्मिक आयोजनों में अश्लीलता के आरोप लगें, श्रद्धालुओं से प्रवेश शुल्क वसूला जाए और बच्चों को डराने वाले कार्यक्रम हों, तो आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग उठना स्वाभाविक है।

वहीं, डांडिया पास की बिक्री में जीएसटी चोरी के आरोपों की पुष्टि संबंधित विभाग की जांच से ही हो सकती है। अब सवाल है कि संबंधित विभाग इन मामलों की पड़ताल करेंगे या सब कुछ ऐसे ही चलता रहेगा।मामले को लेकर बजरंग दल के सदस्यों ने कहा है कि आस्था के नाम पर अश्लीलता और अनाप-शनाप वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संगठन ने ऐसे आयोजनों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर विरोध करने की चेतावनी दी है। अब निगाहें आयोजकों के साथ संबंधित विभागों पर भी हैं। आखिर नवरात्रि मां दुर्गा की आराधना का पर्व है या आस्था के नाम पर कारोबार का जरिया।श्रद्धालु चाहते हैं कि माता रानी के नाम पर होने वाले आयोजन भक्ति, गरिमा और मर्यादा के साथ संपन्न हों।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related