DURG GARBA CONTROVERSY: Bhupesh Baghel takes a dig at BJP-RSS—fix your own house first before trying to teach others about religion!
DURG GARBA CONTROVERSY: दुर्ग में गरबा आयोजन के दौरान युवकों के प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद दुर्ग के सिविल लाइन स्थित हॉकी मैदान में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को धर्म और संस्कृति की सीख देने से पहले नेताओं को अपने घर की ओर देखना चाहिए।
भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा और RSS से जुड़े नेताओं के परिवारों में भी मुस्लिम परिवारों में विवाह हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अपने परिवारों में ऐसे रिश्ते हैं, तो दूसरों के धर्म और संस्कृति को लेकर सवाल क्यों उठाए जाते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गरबा सहित धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक मेलजोल के माध्यम होते हैं। ऐसे आयोजनों में किसी व्यक्ति की धार्मिक पहचान को लेकर विवाद खड़ा करना उचित नहीं है।
गरबा आयोजन में हुए विवाद के बाद अब यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान से दुर्ग में गरबा विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।
