RAIPUR NEWS: Two railway crossings to remain closed; Railways issues notification
RAIPUR NEWS: राजधानी रायपुर में रेलवे ट्रैक की मरम्मत और आवश्यक तकनीकी कार्यों के रायपुर रेल मंडल ने कचना रेलवे लेवल क्रॉसिंग (आर.व्ही.-07) और वीआईपी रेलवे समपार फाटक (क्रमांक 06) पर मरम्मत कार्य के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया है।
इस दौरान संबंधित मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। रेलवे ने आमजन से निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की
रायपुर रेल मंडल के आर.व्ही.एच.-मंदिरहसौद रेलखंड पर डाउन लाइन स्थित समपार फाटक क्रमांक 06, 16 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे से 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 9 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा।
इसके बाद आर.व्ही.एच.-मंदिरहसौद रेलखंड पर स्थित कचना रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.व्ही.-07, 17 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे से 18 अक्टूबर 2026 की सुबह 9 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान सड़क यातायात के लिए फाटक से आवागमन नहीं हो सकेगा।
रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वीआईपी रेलवे क्रॉसिंग आर.व्ही.-06 के पास स्थित ओवरब्रिज का उपयोग आवागमन के लिए करें। इससे रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान होने वाली असुविधा से बचने में मदद मिलेगी।
