बदमाश युवकों का कमाल…दोस्त के कंधे में बैठ बर्थडे बॉय ने लहराया तलवार, बीच सड़क में काटा केक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर. सोशल मीडिया लवर युवकों में इन दिनों बीच सड़क केक काटकर और फटाके फोड़कर बर्थडे मनाना एक तरह से ट्रेंड बन चुका है. न्यायधानी बिलासपुर में फिर से कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें दर्जनभर युवक अपने दोस्त का बर्थडे मनाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने ना केवल डायलॉगबाजी करते हुए रील्स बनाई बल्कि फटाके भी फोड़े. जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो रतनपुर बाईपास रोड का बताया जा रहा है. जहां लगभग 14 से 15 युवक बीच सड़क पर अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं.

उन्होंने पहले स्कूटी पर 4 केक रखे फिर बर्थडे बॉस को तलवार से उसे कटवाया. फिर जश्न मनाते हुए फटाखे भी फोड़े. इसका वीडियो उन्होंने खुद बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच में जुट गई है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related