KHELO INDIA : Mary Kom and Bhutia advise children to stay away from mobile phones and engage in sports.
रायपुर. रायपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के दौरान देश के दो बड़े खेल सितारों ने साफ संदेश दिया. अगर चैंपियन बनाना है, तो बच्चों को मोबाइल से दूर कर मैदान में भेजना होगा।
एमसी मैरी कॉम और बाइचुंग भूटिया ने कहा कि आज के बच्चे स्क्रीन में उलझते जा रहे हैं, जबकि असली ग्रोथ मैदान में होती है। उन्होंने परिवारों से अपील की कि बच्चों को अलग-अलग खेल खेलने का मौका दें।
भूटिया ने कहा कि टैलेंट की कोई कमी नहीं है, खासकर आदिवासी इलाकों में, लेकिन उसे सही प्लेटफॉर्म और सपोर्ट की जरूरत है। उन्होंने माना कि सिर्फ बड़े स्तर पर फोकस करने से काम नहीं चलेगा, जमीनी स्तर पर निवेश जरूरी है।
वहीं मैरी कॉम ने कहा कि अब हालात बदल रहे हैं। सरकार की योजनाओं के चलते बच्चों को मौका मिल रहा है, लेकिन सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और धैर्य जरूरी है।
उन्होंने साफ कहा कि मौके मिल रहे हैं, अब युवाओं को खुद आगे बढ़कर उनका फायदा उठाना होगा।

