AAP छोड़ BJP गए संदीप पाठक… निकला छत्तीसगढ़ कनेक्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Sandeep Pathak left AAP and joined BJP… Chhattisgarh connection revealed

नई दिल्ली। AAP से BJP में जाने वाले बड़े चेहरों में शामिल संदीप पाठक का छत्तीसगढ़ कनेक्शन अब चर्चा में है। बहुत कम लोग जानते हैं कि संदीप पाठक का जन्म छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी के बटहा गांव में हुआ था, जहां उनका परिवार आज भी खेती-किसानी करता है।

गांव से पढ़ाई शुरू करने वाले संदीप आगे बिलासपुर पहुंचे, फिर देश-विदेश की टॉप यूनिवर्सिटीज तक का सफर तय किया। कैम्ब्रिज से पीएचडी, ऑक्सफोर्ड और MIT में रिसर्च यानी पढ़ाई में टॉप लेवल का ट्रैक रिकॉर्ड।

भारत लौटकर IIT दिल्ली में प्रोफेसर बने, लेकिन 2016 में राजनीति में एंट्री लेकर AAP से जुड़ गए। पंजाब चुनाव 2022 में उनकी रणनीति को बड़ी जीत का मास्टरमाइंड माना गया, जिसके बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया।

लेकिन अब कहानी में ट्विस्ट आया है। पार्टी के अंदर चल रही खींचतान और असहमति के बीच संदीप पाठक ने AAP को अलविदा कह दिया और 7 सांसदों के साथ BJP जॉइन कर ली। यानी एक गांव से निकलकर इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचने वाला चेहरा अब देश की राजनीति में नया रोल निभाने जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related