CM SAI STATEMENT : Bastar will develop as it wishes – Sai
रायपुर। बस्तर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, सरकार उसी दिशा में आगे बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री ने उन दावों को भी खारिज किया, जिनमें नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तर में बड़े उद्योगों के लिए रास्ता तैयार किए जाने की बात कही जा रही है। साय ने कहा कि बस्तर की जनता को किसी भी भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है।
DRUG FREE INDIA 2029 : अमित शाह बोले – अब छोटे तस्कर नहीं, ड्रग्स के पूरे नेटवर्क पर वार
एक निजी समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दशकों तक नक्सलवाद के कारण बस्तर विकास की मुख्यधारा से पीछे रहा। अब जब क्षेत्र में शांति का माहौल बन रहा है और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक चरण में पहुंच रही है, तब बस्तर के भविष्य को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
साय ने कहा कि सरकार का मकसद बस्तर की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक ताकत को आगे बढ़ाना है। कृषि, पशुपालन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति स्थापित होने के साथ दूरस्थ इलाकों तक विकास पहुंच रहा है। युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी सरकार का फोकस है।
उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि बस्तर अपनी संस्कृति और पहचान को बनाए रखते हुए विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे और इस विकास की दिशा बस्तर की जनता की इच्छाओं के अनुसार तय हो।
