DRUG FREE INDIA 2029 : अमित शाह बोले – अब छोटे तस्कर नहीं, ड्रग्स के पूरे नेटवर्क पर वार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DRUG FREE INDIA 2029 : Amit Shah said – now not small smugglers, but the entire drug network will be attacked.

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारत को नशामुक्त बनाने के लिए बड़ा रोडमैप तैयार किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य 2029 तक देश को नशामुक्त बनाना है।

अमित शाह ने साफ कहा कि अब नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ छोटे तस्करों और आरोपियों को पकड़ने तक सीमित नहीं रहेगी। सरकार का फोकस अब ड्रग्स की पूरी सप्लाई चेन और उसके पीछे बैठे बड़े नेटवर्क तक पहुंचने पर है।

CG POLITICS : महंत-सिंहदेव संग देवेंद्र, BJP बोली – भूपेश के खिलाफ जोर!

शाह के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य ‘नशामुक्त युवा शक्ति’ तैयार करना है, ताकि युवा भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई की तरह गंभीरता से चलाया जा रहा है।

सरकार ने इसके लिए NCORD, राज्य स्तरीय एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स और जांच एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ाया है। MANAS हेल्पलाइन और NCB को भी मजबूत किया जा रहा है।

ड्रग्स नेटवर्क पर नजर रखने के लिए सरकार ने NIDAN डेटाबेस तैयार किया है। इसके जरिए संदिग्ध नेटवर्क, ड्रग हॉटस्पॉट और तस्करी के रास्तों की पहचान की जा रही है।

अमित शाह ने कहा कि जांच एजेंसियां अब छोटे ड्रग्स केस से उसके बड़े सप्लायर तक और बड़े कंसाइनमेंट से खरीदारों तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ तस्करों को पकड़ना नहीं, बल्कि पूरे ड्रग नेटवर्क को खत्म कर युवाओं को नशे से दूर रखना है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related