CHHATTISGARH : कल IAS प्रमोशन की बड़ी बैठक! 2013 बैच पर नजर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Big IAS promotion meeting tomorrow! Focus on the 2013 batch

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को IAS अवॉर्ड करने के लिए 8 सितंबर को दिल्ली में DPC होने जा रही है। इसके लिए मुख्य सचिव विकास शील और GAD के प्रभारी सचिव मुकेश बंसल दिल्ली जाएंगे।

SAI CABINET MEETING : क्या होंगे बड़े फैसले?

इस बार राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS बनने के लिए 5 पद खाली बताए जा रहे हैं, लेकिन DPC 3 पदों के लिए होगी। दो पदों पर संबंधित अधिकारियों के मामलों की वजह से प्रक्रिया फिलहाल आगे नहीं बढ़ने की बात कही गई है।

अब सबसे ज्यादा नजर 2013 बैच पर है। पिछले साल इसी बैच के सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिहा को IAS अवॉर्ड मिला था। इसके बाद बैच में 26 अफसर वेटिंग में हैं।

इस बार वरिष्ठता क्रम में चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर बताए जा रहे अभिषेक अग्रवाल, सचिन भुतड़ा और राजीव पाण्डेय के नामों पर नजर है। सब कुछ अनुकूल रहा तो इन तीनों को IAS अवॉर्ड मिल सकता है।

हालांकि, अंतिम फैसला DPC की प्रक्रिया, अफसरों की CR समेत संबंधित नियमों और मूल्यांकन के आधार पर होगा।

202 IAS का कोटा, 175 पोस्टेड

छत्तीसगढ़ के लिए 202 IAS अफसरों का कैडर स्ट्रेंथ बताया गया है। फिलहाल 175 IAS पोस्टेड हैं, जिनमें करीब 23 अफसर अलग-अलग प्रतिनियुक्तियों पर हैं। प्रतिनियुक्ति वाले अफसरों को अलग करें तो राज्य में करीब 152 IAS कार्यरत हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related