CG  Fire News: AC में ब्लास्ट, अपार्टमेंट में आग! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Fire News: AC Blast, Fire in Apartment!

 

CG Fire News : रायपुर के दलदल सिवनी इलाके में स्थित क्रॉस विंड अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल के एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग जाने से हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लैट में लगे AC में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग की लपटें उठने लगीं।

देखते ही देखते आग ने कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और धुआं पूरे अपार्टमेंट में फैल गया।

अपार्टमेंट में रह रहे लोगों ने जैसे ही धुआं देखा, वे घबराकर बाहर निकलने लगे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

फ्लैट के अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में AC ब्लास्ट को आग की वजह माना जा रहा है, लेकिन तकनीकी टीम पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है।

घटना ने एक बार फिर शहर में अग्नि सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related