Annu Kapoor Interview : अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर लगाये गंभीर आरोप! 

Date:

Annu Kapoor Interview: Annu Kapoor Levels Serious Allegations Against Om Puri!

Annu Kapoor Interview : अन्नू कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी बहन सीमा कपूर और ओम पुरी के रिश्ते को लेकर आरोप लगाया की ओम पुरी ने उनकी बहन के साथ गलत किया और उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी।

इंटरव्यू के दौरान अन्नू कपूर ने कहा- “ओम पुरी एक बेहतरीन अभिनेता थे। उनके जैसा महान अभिनेता कोई नहीं था, लेकिन  पति बनने के बाद उन्होंने एक महिला को धोखा दिया, और यहीं से सब कुछ गलत हो गया, और मैं उस महिला का भाई हूं।

अन्नू कपूर ने यह भी दावा किया कि ओम पुरी 10 साल पहले ही चले गए होते, मेरी बहन ने उनकी देखभाल की। ​​

अन्नू कपूर ने यह भी स्पष्ट किया कि आज उनके मन में ओम पुरी के परिवार के प्रति कोई बुरी भावना नहीं है।

उन्होंने कहा की बस इस बात का अफसोस है कि मेरी बहन सीमा कपूर का जीवन बर्बाद हो गया, उन्हें कोई सहारा नहीं मिला।

सीमा कपूर और ओम पुरी ने साल 1991 में शादी की थी, दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगे और एक साल के भीतर ही सीमा कपूर ने अलग होने का फैसला कर लिया।

इसके बाद ओम पुरी ने 1993 में नंदिता पुरी से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा भी है। गौरतलब है कि ओम पुरी का निधन 2017 में हो गया था

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related