BJP News: BJP Councilor Missing; ₹5,000 Reward for Information on His Whereabouts.
BJP News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में वार्ड 61 की BJP महिला पार्षद मधु शिवनानी के लापता होने के फोटो लगे पर्चे बंट गए हैं।
पर्चे पर लिखा है पार्षद का पता बताने वाले को 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
ये पर्चे किसने बांटे इसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है।
हालांकि, पार्षद के परिजन का कहना है कि वे अभी आउट ऑफ इंडिया हैं।
उनके वापस आने पर पर्चे बंटवाने वालों की पुलिस को शिकायत की जाएगी।
पार्षद पति संजय ने बताया कि उनका बेटा सुशांत नीदरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। बेटा-बहू वहीं रहते हैं। कुछ दिन पहले ही पोते का जन्म हुआ है। इसलिए पत्नी मधु फरवरी में नीदरलैंड गई थीं, मार्च में वापस आना था, लेकिन ईरान-अमरिका युद्ध के कारण फ्लाइट री-शेड्यूल कराना पड़ी है।
दूसरे पत्नी का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। इसलिए डॉक्टर एक-दो महीने आराम करने की सलाह दी थी। इससे पत्नी बेटे के पास गईं थीं। जिससे पोते की देखभाल और आराम दोनों हो जाए।

