CG suspension News: अवैध वसूली पर कांस्टेबल सस्पेंड.. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Suspension News: Constable Suspended for Illegal Extortion

CG suspension News: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में ग्रामीणों की शिकायतों के साथ एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें संबंधित आरक्षक वाहन चालकों से पैसे लेते हुए नजर आ रहा था जिसके बाद पुलिस विभाग ने अवैध वसूली के आरोप में सख्त कार्रवाई करते हुए थाना गौरेला के अंतर्गत चौकी खोड़री में पदस्थ एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

ग्रामीणों का आरोप था कि चौकी क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों से बिना किसी वैध कारण के आरक्षक क्रमांक 91 खागेश्वर मैत्री पैसे वसूल रहा था।

इन शिकायतों के बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आरक्षक कथित तौर पर वाहन चालकों से नगद राशि लेते हुए दिखाई दे रहा था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने तत्काल संज्ञान लिया और प्रारंभिक जांच के आदेश दिए। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर आरक्षक खागेश्वर मैत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related