AYODHYA ROBBERY : The burqa-clad woman who robbed a man in Ayodhya turned out to be a Hindu.
अयोध्या. अयोध्या में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूट की घटना का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बुर्का पहनकर लूट करने वाली महिला कोई और नहीं, बल्कि पायल निकली, जिसने अपने बॉयफ्रेंड राहुल के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग की थी।
वारदात के दिन पायल ग्राहक बनकर दुकान पहुंची। पहले आराम से गहने देखे, पानी-समोसा मंगवाया और दुकानदार का ध्यान भटकाया। जैसे ही मौका मिला, उसने 3.6 लाख के सोने के हार और चेन उठाए और कमर से नकली पिस्टल निकालकर धमकी दी आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी।
इसके बाद वह बाहर भागी, जहां राहुल पहले से बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। दोनों वहां से फरार हो गए।
पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने करीब 60 कैमरों की फुटेज खंगाली, बाइक नंबर ट्रेस किया और कुछ ही घंटों में दोनों को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक, लूट के लिए राहुल ने बाजार से खिलौना पिस्टल खरीदी थी और पायल ने पहचान छिपाने के लिए बुर्का उधार लिया था। दोनों “बंटी-बबली” स्टाइल में वारदात को अंजाम देने निकले थे।
सबसे हैरान करने वाली बात पायल शादीशुदा है और 4 महीने की गर्भवती भी है।

